English Gujarati Hindi Italian Marathi Portuguese Russian Tamil
tech

Chandrayaan-3 Landing : चंद घंटों बाद चंद्रयान का चांद पर लैंडिंग, देखिये ISRO कमांड सेंटर के भीतर का वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली । देश का मून मिशन अर्थात चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। इसरो ने लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा।

फिलहाल अभी लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इसके 5:44 बजे तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आज Chandrayaan-3 की सेफ लैंडिंग नहीं होती है तो लैंडिंग चार दिन के लिए टाली जा सकती है।

ISRO कमांड सेंटर से लगातार नजर बनाए हुए है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि ALS शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। ALS कमांड मिलने पर थ्रॉटलेबल इंजन एक्टिव होगा। मिशन ऑपरेशन टीम कमांड देती रहेगी।

Shamim

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर , आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button